विदेश

भूकंप के झटकों से फिर दहला अफगानिस्तान

एक हफ्ते में भूंकप से 2200 लोग मारे गए

अफगानिस्तान में कुनार प्रांत में आए भूकंप से बाहर भी नहीं निकला था कि गुरुवार को एक और भूकंप ने अफगान की धरती को हिला दिया है. जर्मन के रिसर्च सेंटर के मुताबिक गुरुवार को दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. GFD ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई में था.नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक काबुल से 118 किलोमीटर दूर भूकंप आया। जमीन से 50 किमी की गहराई में लगे इन झटकों के बाद अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है। बता दें कि 4.1 तीव्रता के भूकंप से चंद मिनट पहले भी धरती कांपी थी, जिसकी तीव्रता 5.8 मापी गई। इस तरह 24 घंटे से भी कम समय में चार झटके लगे और पांच घंटे के भीतर तीन बार धरती कांपी।

एक सितंबर को आए भूकंप से हुआ नुकसान

03 5

एक सितंबर 2025 को अफगानिस्तान में 6.3 की तीव्रता वाला विनाशकारी भूकंप आया था, जिसने नंगरहार और कुनार राज्यों में भीषण तबाही मचाई थी। भूकंप का केंद्र जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर धरती के नीचे 8 से 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था, लेकिन इस भूकंप ने दोनों राज्यों को मलबे में तब्दील कर दिया था। 1500 लोगों ने जान गंवाई और करीब 3500 लोग घायल हुए। इसके बाद 4 सितंबर को दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में 6.2 की तीव्रता का भूकंप आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button