समझाईश देने से समझ में आ जाए तो क्या बात है
कुछ नहीं रूक पा रहा फ्लाईओवर पर, वे रील वीडियो बनाने वालों से लेकर स्टंबाज भी एक्टिव

जबलपुर यश भारत। शहर में बने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण हुए 10 दिन का समय बीत चुका है लेकिन फ्लाईओवर पर रील बनाने वाले वीडियो शूट करने वाले और बाइकों पर स्टंट करने वाले आज भी एक्टिव नजर आ रहे है। फ्लाईओवर पर बनाया गया कोई ना कोई वीडियो रोजाना इंस्टाग्राम फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड किया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो फिर इंस्टाग्राम के जरिए सामने आया है जिसमें धर्म विशेष का एक युवा के न केवल झंडा लहराते हुए वीडियो बना रहा है अपितु पुल की रैलिंग और बीच सड़क पर खड़े होकर झंडे को लहराता भी है। फ्लाईओवर से गुजरने वाले लोग इसकी हरकत देखते ही रह जाते है। हाल ही में पुलिस के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए व्यापक कार्यवाही भी की थी इसके अलावा खुद लोक निर्माण मंत्री और अन्य जतिनिधियों की उपस्थिति में बाकायदा फ्लाईओवर के संरक्षण और उसकी स्वच्छता के लिए बाकायदा लोगों को शपथ हुई दिलवाई गई थी। लोगों को समझाइश दी गई थी कि फ्लाईओवर आपकी सुविधा के लिए है इसका गलत इस्तेमाल न करें लेकिन समझाने से यदि जबलपुर वालों की समझ में आ जाए तो फिर वह जबलपुरिया कैसे। अभी गणेश उत्सव चल रहे हैं इसके बाद नवरात्रि आने वाली है जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे और उस समय ऐसे लोगों की भीड़ बढ़ने की पूरी आशंका है जो रील बनाने वीडियो शूट करने और स्टंटबाजी का शौक रखते है यदि इन पर अभी से प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो त्योहारों के मौके पर यह लोग सर दर्द बन सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रखी जाए।







