इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग आशीष शुक्ला… लगभग 1300 करोड़ में बदलेगा NSCB मेडिकल कॉलेज सरकार ने कर ली तैयारी

ग्वालियर में भी 950 करोड़ से बदलेगा अस्पताल परिसर

आशीष शुक्ला…भोपाल ,यश भारत।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस  मेडिकल कॉलेज अस्पताल की कायाकल्प की तैयारी में शासन ने लगभग तैयारी कर ली है। लगभग 1300 करोड़ का बजट सरकार ने प्रस्तावित किया है। यह कार्य पूरा होने के लिए करीब 3 साल का लक्ष्य रखा गया है। पुनर्विकास कार्य योजना के तहत शासन स्तर पर तैयारी की जा रही है। वहीं हाल ही में जगदीशपुर में कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा था मेडिकल कॉलेज को  एम्स की तर्ज पर इसकी तैयारी करेंगे।  बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के पुनर्विकास की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है

1788269464 Untitled 12 copy

2139 बेड वाले अस्पतालों का होगा पुनर्विकास

नेताजी सुभाषचंद्र बोस चिकित्सा महाविद्यालय जबलपुर के संपूर्ण परिसर के पुनर्विकास के लिए लोक निर्माण विभाग भवन द्वारा वर्तमान प्रचलित दर अनुसूची के आधार पर 1272 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मेडिकल कॉलेज परिसर में वर्तमान में 2139 बिस्तरों वाले विभिन्न अस्पताल भवन संचालित हैं। इनमें से कई भवनों की स्थिति जीर्ण-शीर्ण और जर्जर हो चुकी है। आवासगृहों की स्थिति भी दयनीय बताई गई है।

1200 नए बेड और सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं

प्रस्तावित परियोजना के तहत नवीन 1200 बिस्तरीय अस्पताल भवन सहित सुपर स्पेशलिटी ओपीडी, बॉयज-गर्ल्स छात्रावास, नर्सिंग कॉलेज और बाह्य विकास व सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है।

1788269472 Untitled 10 copy

कुल 3434 बिस्तरों की मिलेगी सुविधा

परियोजना के तहत विभिन्न अस्पताल भवनों में कुल 2269 नए बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी। पुराने 2139 बिस्तरों में से 974 बिस्तरों वाले भवनों को ध्वस्त करने का प्रस्ताव है, जिसके बाद 1165 बिस्तरों की मौजूदा सुविधा शेष रहेगी। इस तरह परियोजना पूरी होने पर आमजन को कुल 3434 बिस्तरों की सुविधा मिल सकेगी  बॉयोमेडिकल उपकरण और अस्पताल फर्नीचर के लिए 38.85 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान किया गया है। भवन निर्माण और उपकरणों को मिलाकर परियोजना की कुल प्रस्तावित लागत 1310.85 करोड़ रुपए है। प्रस्ताव को परियोजना परीक्षण समिति के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा जाना है। परियोजना की प्रस्तावित समय-सीमा 3 साल तय की गई है।

1788269485 Untitled 9 copy

36 माह में बदलेगा जयारोग्य अस्पताल परिसर

जबलपुर के साथ- साथ ग्वालियर मैं स्थित चिकित्सालय एवं महाविद्यालय  के गजराराजा चिकित्सालय  परिसर मे महाविद्यालय एवं संबद्ध जयारोग्य चिकित्सालय परिसर के पुनर्विकास की भी तैयारी की गई है। जिसमे विभिन्न भवनों के निर्माण, पुनर्निर्माण और बाह्य विकास कार्यों के लिए 919.60 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बॉयोमेडिकल उपकरण और अस्पताल फर्नीचर के लिए 30.42 करोड़ रुपए शामिल करते हुए परियोजना की कुल प्रस्तावित लागत 950.02 करोड़ रुपए रखी गई है।
परियोजना में 870 बिस्तरीय एमसीएच चिकित्सालय, 450 बिस्तरीय स्पेशलिटी चिकित्सालय और 120 बिस्तरीय कैंसर चिकित्सालय प्रस्तावित है। इसके अलावा 120 प्रवेश क्षमता का नर्सिंग महाविद्यालय और 520 सीटर नर्सिंग छात्रावास बनाया जाएगा। यूजी और पीजी छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास, पार्किंग तथा परिसर के बाह्य विकास के कार्य भी योजना में शामिल किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button