भोपाल

अंबाला पुलिस ने भोपाल से चार ठगों को किया गिरफ्तार, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों ठगे

अंबाला पुलिस ने भोपाल से चार ठगों को किया गिरफ्तार,
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों ठगे
भोपाल, यशभारत।
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर जालसाजी कर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले चार शातिर ठगों को हरियाणा की अंबाला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया है। चारों जालसाज भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में रहते थे और यहां से ही ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है, यह खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन जिस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किय गया है, उस केस में करीब आठ लाख से अधिक की ठगी की गई थी।
जानकारी के मुताबिक हरियाणा के अंबाला जिले की पुलिस ने एक आरोपी को अंबाला कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पांच दिन के लिए रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसके साथ कितने और लोग हैं, जो ऑनलाइन टे्रडिंग के नाम पर लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। साथी आरोपियों से इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि भोपाल के अलावा उसके साथी किन-किन शहरों में जालसाजी का अड्डा संचालित कर रहे हैं। बता दें कि अंबाला जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने आठ लाख 95 हजार की ठगी के मामले में जांच करते हुए भोपाल पहुंची थी। साइबर क्राइम टीम को जालसाजों के बारे में पुख्ता सबूत मिले थे। भोपाल से जालसाज शेख अरशील निवासी चर्च रोड, जहांगीराबाद निवासी उवेज उल्लाह, गल्र्स स्कूल जहांगीराबाद भोपाल निवासी शोएब शेख व एएम टॉवर लक्ष्मी टॉकीज के पास भोपाल निवासी मोहम्मद जिआ कुरेशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद जिआ कुरैशी को जले भेजा गया है, बाकी आरोपी रिमांड पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button