भोपालमध्य प्रदेश

रहवासी इलाके में OYO होटल पर निगम की तालाबंदी नोटिस के बावजूद जारी था कारोबार, गौतम नगर में भवन सील, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

रहवासी इलाके में OYO होटल पर निगम की तालाबंदी

  • नोटिस के बावजूद जारी था कारोबार, गौतम नगर में भवन सील, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

भोपाल, यश भारत। राजधानी में रहवासी क्षेत्रों में नियमों के विपरीत चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ नगर निगम ने पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए गौतम नगर स्थित एक रहवासी भवन में संचालित OYO होटल को सील कर दिया। नगर निगम के मुताबिक भवन स्वामी शुभेंदु उपाध्याय को पहले ही व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस दिया गया था लेकिन इसके बावजूद होटल का संचालन जारी रहा। निगम की ओर से 24 अगस्त को अंतिम सूचना पत्र जारी कर भवन को उसके मूल स्वरूप में लाने और व्यावसायिक गतिविधि तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में निर्देशों का पालन नहीं होने पर भवन अनुज्ञा राजस्व और अतिक्रमण शाखा की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।

कार्रवाई के दौरान गोविंदपुरा पुलिस भी मौजूद रही। निगम अमले ने होटल में तालाबंदी करते हुए परिसर को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार आवश्यक अनुमति के बिना रहवासी भवन में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करना नियमों के विपरीत है।

नगर निगम की इस कार्रवाई को रहवासी क्षेत्रों में अवैध अथवा अनधिकृत कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है। निगम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नोटिस के बावजूद नियमों का उल्लंघन जारी रखने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button