भोपालमध्य प्रदेश

स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा, स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर आईसीटी लैब इंटरएक्टिव पैनल और फर्नीचर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश भोपाल यश भारत

स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा, स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

आईसीटी लैब इंटरएक्टिव पैनल और फर्नीचर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

भोपाल यश भारत। मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समग्र शिक्षा अभियान पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश के विद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से स्कूलों में संचालित आईसीटी लैब, इंटरएक्टिव पैनल फर्नीचर तथा विद्यालय भवनों के रखरखाव की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। इन सुविधाओं के प्रभावी उपयोग और समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान स्कूल शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा विद्यालयों की व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button