जबलपुरमध्य प्रदेश

रांझी के शिव शक्ति चौराहे पर युवक को बीच सड़क मारी गोली

जबलपुर: रांझी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव शक्ति चौराहे के सामने आज सरेराह गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने एक 35 वर्षीय क्लीयरेंस एडकिन्स नामक युवक को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने युवक के सिर और हाथ में गोली मारी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।

गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में सनसनी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही रांझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और घायल युवक को तत्काल गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल रवाना किया। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

खबर अपडेट की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button