जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एडवोकेट अमित लाहौटी बनेंगे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश

जबलपुर यशभारत।मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित लाहौटी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उनके नाम की अनुशंसा को मंजूरी मिलने के बाद विधि जगत में खुशी का माहौल है।
मूल रूप से ग्वालियर निवासी अमित लाहौटी ने लंबे समय तक इंदौर में वकालत की है। वे संवैधानिक, सिविल एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों में अपनी प्रभावी पैरवी के लिए जाने जाते हैं। न्यायिक क्षेत्र में उनके अनुभव, कानूनी ज्ञान और पेशेवर कार्यशैली को देखते हुए उन्हें हाईकोर्ट की जिम्मेदारी सौंपे जाने को महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए इसे मध्यप्रदेश की न्याय व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम बताया है। अधिवक्ता समुदाय का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ न्यायपालिका को मिलेगा और वे न्यायिक दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे।

01 3


अमित लाहौटी की इस उपलब्धि पर ग्वालियर और इंदौर सहित प्रदेशभर के अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button