मध्य प्रदेशराज्य

सेल्फी का जानलेवा “क्रेज”: जलप्रपात की फिसलन भरी चट्टानों पर जिंदगी दांव पर लगा रहे युवा

मंडला ।खूबसूरत नजारों को कैमरे में कैद करने की होड़ अब जानलेवा साबित होने लगी है। जिले के प्रसिद्ध घुघरा जलप्रपात पर इन दिनों एक परफेक्ट सेल्फी के चक्कर में युवा तेज बहाव, गहरे पानी और फिसलन भरी चट्टानों की परवाह किए बिना खतरनाक किनारों तक पहुंच रहे हैं।

पानी के तेज बहाव और काई जमी फिसलन भरी चट्टानों पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने का यह चलन कभी भी बड़े हादसे में बदल सकता है। जिले के अन्य पिकनिक और पर्यटन स्थलों पर भी ऐसे ही दृश्य आम हो चुके हैं, जहां थोड़ी सी चूक सीधे मौत को दावत दे सकती है।

 

प्रशासनिक सतर्कता की दरकार

समय रहते यदि खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी बोर्ड और सख्त निगरानी नहीं की गई, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button