अल्प्रवास पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का आगमन
जबलपुर में चल रहे विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, बड़ा प्रोजेक्ट आ सकता है जबलपुर की झोली में

अल्प्रवास पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का आगमन
जबलपुर में चल रहे विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा, बड़ा प्रोजेक्ट आ सकता है जबलपुर की झोली में
जबलपुर,यश भारत।केंद्र शासन के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का रविवार को सुबह 8.45 बजे नागपुर से विमान द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा। गडकरी डुमना एयरपोर्ट पर सुबह 8.50 बजे जबलपुर क्षेत्र में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे तथा सुबह 9.30 बजे प्रयागराज प्रस्थान करेंगे। इस दौरान वे रिंग रोड और फ्लावर के कामों की जानकारी लेंगे और उसकी समीक्षा करेंगे।
मिल सकते हैं बड़े प्रोजेक्ट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा पिछले दिनों भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रिंग रोड पर लॉजिस्टिक पार्क में इन्वेस्टमेंट को लेकर अपनी इच्छा भी जाहिर की थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा उनसे दिल्ली जाकर हाई स्पीड रोड को लेकर भी प्रस्ताव रखा था। जिस पर कुछ पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है। इसके अलावा नर्मदा एक्सप्रेसवे को लेकर भी कुछ अच्छी खबर आ सकती है जिसका निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है।
हर बार मिलती है सौगात
नितिन गडकरी का जब-जब जबलपुर आगमन होता है शहर को कोई न कोई सौगात मिलती है। पहले जबलपुर आगमन पर फ्लावर की सौगात मिली थी , उसके बाद रिंग रोड की सौगात और फिर जबलपुर दमोह फोरलेन की सौगात मिली थी। अब अल्प प्रवास पर जल पर आ रहे हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिर कोई एक बड़ा प्रोजेक्ट जबलपुर की झोली में आ सकता है । जिसको लेकर जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी प्रयास भी कर रहे हैं।







