देश

सांदीपनि विद्यालय में छात्र छात्राओं को मिली साइकिलें, जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

पवई, यशभारत। सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पवई में बुधवार को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त साइकिलों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र पटेल मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया मंडल उपाध्यक्ष एवं पार्षद जीत बढौलिया उपस्थित रहे, जिनके द्वारा विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्कूल आने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे नियमित शिक्षा ग्रहण कर सकें। विद्यालय प्राचार्य रामकृष्ण नागायच एवं स्टाफ के सभी सदस्यों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसके लिए शासन एवं विद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।Screenshot 20250807 132426 WhatsApp2 Screenshot 20250807 132444 WhatsApp2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button