यशभारत में गूंजे दोहा – चौपाई, भजन सुनकर श्रोता हुये मंत्र मुग्ध: स्व. श्रीमती माया शुक्ला की पुण्यतिथि पर सुंदरकांड का आयोजन

जबलपुर, यशभारत । यशभारत समाचार पत्र कार्यालय शताब्दीपुरम में श्रीमती माया शुक्ला की पुण्यतिथि पर गुरुवार की शाम को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया गया। अभिषेक सूफी और साथियों द्वारा आयोजित सरस सुंदरकांड का भक्तजनों ने श्रवण लाभ उठाया।इस दौरान मंडली ने समधुर संगीतमय दोहा-चौपाई का आयोजन को भक्तिमय बना दिया। इसके पूर्व यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला, डॉ. श्रीमति रश्मि शुक्ला और बेबी यशिका ईशानी शुक्ला ने हनुमान जी का पूजन अर्चन कर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया।

शुक्ला नगर गढ़ा की भजन मंडली में अभिषेक बर्मन,संजय गोंटिया,भूपेन्द्र सिंह, राहुल बर्मन शामिल थे। समापन पर भजन गायक मनीष अग्रवाल ने अपनी सुमधुर आवाज से सबको झूमने मजबूर कर दिया। इस मौके पर पूर्व महापौर प्रभात साहू, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अभिलाष पांडे, युवक कांगे्रस के नगर अध्यक्ष विजय रजक, डॉ मयंक चंसौरिया, रंजीत पटेल, सोनू बचवानी, पुलिस अधिकारियों और शुभचिंतकों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में अखिलेश शुक्ला, अभिषेक शुक्ला सौरभ शुक्ला अर्थ, अस्तू शुक्ला यशभारत परिवार की सभी सदस्य मौजूद रहे। सभी ने श्रीमति माया शुक्ला का पुण्यस्मरण कर आदरांजलि दी।








