देशमध्य प्रदेश

भीषण सड़क हादसा :  एक ही गांव के 4 लोगों की गई जान, क्षेत्र में हड़कंप

यशभारत डिंडौरी/अनूपपुर । अनूपपुर जिले के करनपठार थाना अंतर्गत थाड़पथरा गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिंडोरी जिले के करंजिया क्षेत्र के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भीम कुण्डी से खेतगांव की ओर रेत लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक सहित सभी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रविंद्र गोयल (15), पिता पंचम गोयल,बृजेश पांडु (14), पिता ज्ञान सिंह पांडु,अंकुश (27), पिता अभिषेक,प्रकाश मार्को (16), पिता आसाराम मार्को , सभी मृतक डिंडौरी जिले के ग्राम पंचायत बरनई के पचधार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई है। एक ही गांव के चार लोगों की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button