12 महीने में रिंग रोड हो जाएगी चालू 113 किलोमीटर लंबी सड़क पांच पैकेज में बनेगी
निर्माण पर खर्च होंगे करीब 3500 करोड़ रुपये

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर और महाकौशल क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली आउटर रिंग रोड परियोजना का निर्माण पांच पैकेज में किया जा रहा है। लगभग 114 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर करीब 3,540 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अनुसार, परियोजना का निर्माण चरणबद्ध रूप से अक्टूबर 2027 तक पूरा होने की संभावना है। अगस्त 2025 से जुलाई 2026 के बीच इसके निर्माण पर कुल 756.84 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
पांच राष्ट्रीय और राज्य मार्गों को मिलेगा बेहतर संपर्क – रिंग रोड जबलपुर को चारों ओर से जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-45, राष्ट्रीय राजमार्ग-34, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 और राज्य राजमार्ग-37ए सहित प्रमुख मार्गों के बीच संपर्क मजबूत करेगी। इसके पूरा होने पर लंबी दूरी के वाहन शहर के भीतर प्रवेश किए बिना आगे बढ़ सकेंगे। इससे शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव कम होने और यात्रा समय व ईंधन की बचत होने की उम्मीद है।

पुल, फ्लाईओवर और अंडरपास से मजबूत होगा नेटवर्क परियोजना के अंतर्गत 14 प्रमुख पुल, 37 छोटे पुल, तीन फ्लाईओवर, तीन रेलवे ओवरब्रिज, 12 वाहन अंडरपास, 23 हल्के वाहनों के अंडरपास, दो एलिवेटेड संरचनाएं, तीन
ओवरपास और करीब 332 कल्वर्ट बनाए जा रहे हैं। नर्मदा नदी पर आधुनिक पुल का निर्माण भी परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन संरचनाओं से यातायात सुगम बनाने के साथ जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उद्योग, कृषि और पर्यटन को मिलेगा लाभ आउटर रिंग रोड से बरेला, मानेगांव, कुशनेर, अमझर सहित आसपास के क्षेत्रों की

कनेक्टिविटी बेहतर होगी। किसानों को कृषि उपज बाजारों तक पहुंचाने, उद्योगों को माल परिवहन और व्यापारियों को लॉजिस्टिक्स सुविधाओं में लाभ मिलने की संभावना है। भेड़ाघाट, धुआंधार, अमरकंटक और अन्य पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान हो सकेगी। इससे होटल, परिवहन और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिल सकता है। में लगभग 40 लाख मीट्रिक टन फ्लाई ऐश के उपयोग का प्रावधान बताया गया है। वृक्षारोपण, हरित पट्टी और जल निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। परियोजना पूरी होने पर जबलपुर को बेहतर बाईपास नेटवर्क मिलने के साथ महाकौशल में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास की संभावनाएं मजबूत होने की उम्मीद है।







