मध्य प्रदेशराज्य
वन विभाग साइट में चौकीदार का शव मिलने से मचा हड़कंप : रात भर खोजते रहे परिजन

दमोह lदमोह जिले के तेंदूखेड़ा वन परिक्षेत्र के एक प्लांटेशन साइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चौकीदार का शव पाया गयाl मौके पर पहुंचे विभाग और पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है l
बताया जा रहा है कि इंदुर आदिवासी का शव मिला हैं l इंदुर शनिवार सुबह रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन रात भर उसे खोजते रहे। इसी दौरान मवेशियों को भागने को लेकर उसका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में जा गिरा l पुलिस मामले की पड़ताल कर रही हैl







