भोपालमध्य प्रदेश

सड़क हादसे में ज़ोमैटो डिलीवर बॉय की मौत

सड़क हादसे में ज़ोमैटो डिलीवर बॉय की मौत

भोपाल यश भारत। थाना सूखी सेवनिया क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान राज कैथेले, पिता विजय कैथेले, निवासी मंगलवारा छावनी रोड, रानीवाली गली, मकान नंबर 23, भोपाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार राज कैथेले पेशे से ज़ोमैटो में डिलीवरी बॉय का कार्य करता था और अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। घटना मंगलवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है जब वह विदिशा से भोपाल लौट रहा था। इसी दौरान बालमपुर के पास उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राज कैथेले की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ मौजूद गौरव बांद्रेले जो रिश्ते में उसका मामा बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सूखी सेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है क्षेत्रीय पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button