जबलपुरमध्य प्रदेश

केंद्रीय जेल जबलपुर में स्वास्थ्य व विधिक साक्षरता शिविर, 265 बंदियों का परीक्षण

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

जबलपुर। उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, जबलपुर (म.प्र.) के सौजन्य से केंद्रीय जेल जबलपुर में वृहद स्वास्थ्य एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 25 अप्रैल को माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा एवं विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर का शुभारंभ मुख्य न्यायाधीश द्वारा वर्चुअली किया गया। इस दौरान न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने बंदियों को विधिक सहायता, उनके अधिकारों, मामलों के शीघ्र निपटान और मिलने वाली रियायतों/माफी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही निर्देश दिए गए कि पात्र बंदियों को नियमों के अनुसार राहत का लाभ प्रदान किया जाए।

08 12

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने शिविर में भाग लिया। इसमें जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्किन, स्त्री रोग, ईएनटी, डेंटल, न्यूरोलॉजी, मनोरोग, अस्थि रोग, शिशु रोग, ऑन्कोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर शामिल रहे। कुल 265 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण भी किया गया।

प्रशासनिक सहयोग से सफल आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर, उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश व रूपाली मिश्रा, तथा सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन सहायक जेल अधीक्षक हिमांशु तिवारी द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button