गोलीकांड से हड़कंप : 5 बदमाशों ने मिलकर युवक को मारी गोली, सीने के हुई आर पार, पड़ताल जारी

ग्वालियरl ग्वालियर में पांच बदमाश युवको ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक के सीने को गोली चीरकर आरपार हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक ने गोली मारने वाले बदमाश युवको के नाम पते तो पुलिस को बताए हैं। लेकिन दुश्मनी की वजह नहीं बता पाया है। इसलिए वारदात को लेकर पुलिस का माथा ठनका हुआ है। वही पुलिस अब घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
– दरअसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी निवासी श्रीकांत उर्फ वीनू गुर्जर को घर के पास गोली मारी है। वीनू ने शिकायत में कहा है भाई अभिषेक गुर्जर के साथ पानी की टंकी के पास आया था। उसे यहां शिवम तोमर, हरिओम वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, रवि घुरैया समेत पांच लोगों ने घेरकर गोली मारी।गोली वीनू के सीने में सामने से लगी है और आरपार निकल गई। जिससे से वहां घायल हो गया। गोली मारकर बदमाश वहां से फरार हो गए।
घायल को तत्काल का इलाज के लिए जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायल ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले लोगों से उसका कोई लेना देना नहीं है। लेकिन उसके छोटे भाई अभिषेक का जरूर इनसे झगड़ा हुआ था।
इसलिए उसे टारगेट किया। जबकि पुलिस को अभिषेक ने फायरिंग करने वालों से विवाद से मना कर रहा है। जिससे पुलिस घटना को लेकर संदेश जाहिर कर रही है। फिलहाल पुलिस ने घायल द्वारा बताए गए पांचो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर और उपयोग की तलाश में जुट गई है। जिनके पकड़े जाने पर वारदात के पीछे की कहानी सामने आएगी।







