यश भारत ब्रेकिंग : विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष का हंगामा – कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

यश भारत ब्रेकिंग : विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्ष का हंगामा
– कांग्रेस विधायकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
आशीष शुक्ला, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के सभी विधायक हाथ पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि वे इस मुद्दे को सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह मजबूती से उठाएंगे। विपक्ष के प्रदर्शन के चलते विधानसभा परिसर में कुछ देर तक राजनीतिक हलचल बनी रही।
कांग्रेस का कहना है कि वह इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए सदन में भी आक्रामक रुख अपनाएगी। वहीं विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया।







