भोपालमध्य प्रदेश

मैनिट में पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, फेलोशिप के साथ शोध का मौका

MANIT begins PhD admission process, offers research opportunity with fellowship

मैनिट में पीएचडी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, फेलोशिप के साथ शोध का मौका

भोपाल यश भारत। मौलाना आजाद इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2026 के लिए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। संस्थान ने विभिन्न विषयों में शोध करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 निर्धारित की गई है। संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस बार पूर्णकालिक और अंशकालिक दोनों श्रेणियों में प्रवेश दिया जाएगा। पूर्णकालिक पीएचडी के लिए संस्थान फेलोशिप के साथ करीब 200 सीटें उपलब्ध हैं जिससे चयनित शोधार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ शोध कार्य करने का अवसर मिलेगा। वहीं यूजीसी नेट या सीएसआईआर जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए सीटों की कोई निश्चित सीमा निर्धारित नहीं की गई है जिससे अधिक योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सकेगा। इसके अलावा स्ववित्तपोषित और प्रायोजित श्रेणियों में भी सीमित सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था की गई है। अंशकालिक पीएचडी कार्यक्रम खासतौर पर कार्यरत पेशेवरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के तहत आवेदन की सुविधा दी गई है और सीटों की कोई तय सीमा नहीं रखी गई है। वहीं प्रोजेक्ट आधारित अभ्यर्थियों को फेलोशिप के साथ शोध कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। संस्थान प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button