देश

नसरवन बाड़े में बने अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई, राजनीतिक दबाव भी नहीं आया काम

अवैध निर्माणकर्ताओं में हडक़म्प

कटनी, यशभारत। गजानन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास नसरवन बाड़ा में नगर निगम की बिना अनुमति के हुए अवैध निर्माण को आज नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। नगर निगम प्रशासन ने आज सुबह इस कार्रवाई को अंजाम दिया। अचानक हुए इस एक्शन से अवैध निर्माणकर्ताओं में हडक़म्प मच गया। जानकारी के मुताबिक गुरुनानक वार्ड स्थित गजानन कॉम्प्लेक्स के पास स्थित नसरवन बाड़ा में अवैध निर्माण ढहाने के लिए सुबह से निगम प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ था। कमिश्नर तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम अमला पुलिस बल की मौजूदगी में दो जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। पता चला है कि कार्रवाई रुकवाने के लिए पर्दे के पीछे से आधा दर्जन पार्षदों, एक एमआईसी मेंबर और बड़े नेताओं द्वारा दबाव भी बनाया जाता रहा लेकिन निगम प्रशासन ने समय से पहले ही धावा बोल दिया। बताया जाता है कि नगर निगम द्वारा पूर्व में जारी नोटिस के आधार पर गोवर्धन संगतानी, राजेश चंदनानी, गुड्डू गुप्ता, नीरज गुप्ता, विजय भाटीजा, ज्योति भाटीजा, प्रकाश भाटीजा बॉम्बे बूट हाउस द्वारा कराए गए बिना अनुमति के अवैध निर्माणों को हटाया गया है। उल्लेखनीय है कि 20 हजार 400 वर्गफुट की इस विवादित जमीन पर वर्ष 2012 से बिना नक्शा पास कराए अवैध दुकानें व पक्के निर्माण खड़े किए जा रहे थे। इस कार्रवाई को रुकवाने के लिए शहर के जनप्रतिनिधि और नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे लेकिन नगर निगम के इस अचानक और सख्त रुख ने साफ कर दिया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस अवसर पर अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय उपयंत्री रवि हनोते, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।IMG 20260722 WA0614

IMG 20260722 WA0612 IMG 20260722 WA0613

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button