6 महीने में घटित अपराधिक वारदातों की समीक्षा की पुलिस कप्तान ने, अपराधों को गंभीरता से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

्रकटनी, यशभारत। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक लेकर जनवरी से अभी तक के अपराधों का त्रिवर्षीय तुलनात्मक को लेकर लापता नाबालिक बच्चों को प्राथमिकता देते हुए सकुशल दस्तयाबी करने, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों को गंभीरता से लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करें। सीसीटीएनएस, ई साक्ष्य ऐप एवं आईसीजेएस का अधिकतम प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। अधिक से अधिक स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटो की तामिली कराया जाना सुनिश्चित करें। सभी थाना चौकी क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाएं। सामुदायिक पुलिसिंग पर भी काम करें। पुराने मामलों में फरार आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों को पूर्व से चिन्हित कर उनपर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें प्रतिबंधित करें तथा जमानत पर रिहा अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। अवैध शराब एवं मादक पदार्थ के परिवहनए भण्डारण एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही हो।
बैठक में ये रहें मौजूद
बैठक में एएसपी कमल मौर्य, सीएसपी नेहा पच्चीसिया, डीएसपी रत्नेश मिश्रा, एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चर्तुवेदी, एसडीओपी विजयराघवगढ़ धीरेन्द्र धार्वे, डीएसपी अजाक शिवा पाठक, आरआई संध्या ठाकुर एवं समस्त थाना चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।







