अब गांव-गांव पेट्रोल का अवैध परिवहन, मुखबिरों की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार किया ढीमरखेड़ा पुलिस ने

कटनी, यशभारत। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में सिलौडी चौकी पुलिस द्वारा अवैध रूप से पैट्रोल का परिवहन करने वाले आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। 28 मई को सिलौड़ी पुलिस चौकी को मुखबिरों से सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से पेट्रोल रखा है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन को पकड़ा गया और उक्त वाहन को चैक किया, जिसमें 7 कैन पैट्रोल, प्रत्येक कैन में 50 ली पेट्रोल, कुल 350 लीटरए कीमती करीब 35 हजार रूपए होना पाया गया। वाहन में आरोपी बोलेरो चालक मनोज साहू पिता नन्हेलाल साहू निवासी ग्राम बम्हनी थाना उमरियापान और रामकेश पिता भारतलाल निवासी ग्राम बम्हनी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास पेट्रोल परिवहन करने के कोई वैध दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए। आरोपियों के द्वारा ज्वलनशील पदार्थ उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्णत: वाहन में परिवहन करने पाए जाने पर धारा 3, 7 एक्ट एवं धारा 287 के तहत जप्त के कब्जा पुलिस लिया गया। जप्तशुदा वाहन बोलेरो को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है।







