कटनी

बड़ी खबर : ट्रक आटों की भिड़ंत, दो लोगों की मौत, कोठी-मझगवां मार्ग पर दर्दनाक हादसा

कटनी/पवई, यशभारत। पवई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोठी मझगवां मार्ग पर बुधवार को लगभग तीन बजे एक नाले के पास आटो और ट्रक की ठोकर में आटो सवार दो लोग की मौत हो गई एवं चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला चिकित्सालय रिफर किया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में े चार महिलाएं शामिल है, जिसमे एक 12 वर्षिय लडक़ी भी है। दो महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में मोहन्द्रा निवासी मुकेश कटेहा, पिता विश्वनाथ कटेहा उम्र 45 वर्ष एवं अवधेश यादव पिता पीतम यादव उम्र 12 वर्ष शामिल हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य पवई लाया गया। बीएमओ प्रशांत सिंह भदोरिया ने बताया कि घायलों को कटनी रिफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button