कटनी

सड़क पर घायल को देखा तो रुक गई कार

अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने की कोशिश

सड़क पर घायल को देखा तो रुक गई कार

अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने की कोशिश

IMG 20260913 WA0045

राहवीर योजना का लाभ लेने से किया इनकार, कहा—पीड़ित मानवता की सेवा है, कोई व्यवसाय नहीं

कटनी, यशभारत। बीतीरात रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच एसीसी ग्राउंड के पास सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों को देखकर शरद खरे ने अपनी कार रोक दी। हादसे में दो लोग घायल थे, जबकि एमईएस कॉलोनी, माधवनगर निवासी राज कुमार माखीजा के सिर में गंभीर चोट लगी थी और काफी रक्तस्राव हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शरद ने बिना समय गंवाए उन्हें अपनी कार से बाबा माधवशाह अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों को दुर्घटना की जानकारी दी और तत्काल उपचार शुरू करने का अनुरोध किया। डॉ. संगीत मोहन द्विवेदी के निर्देशन में घायल का उपचार शुरू किया गया तथा ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने सहित आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
इस पूरे घटनाक्रम में शरद खरे ने मदद के बदले किसी लाभ की अपेक्षा नहीं की। उन्होंने शासन की राहवीर योजना के तहत मिलने वाले लाभ को भी लेने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर उसकी मदद करना इंसानियत और पीड़ित मानवता की सेवा है, इसे किसी व्यवसाय या लाभ से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
रात के समय सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति के लिए शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में शरद द्वारा तत्काल वाहन रोककर घायल को अस्पताल पहुंचाना मानवीय संवेदना का उदाहरण बना। शरद खरे रिटायर्ड टीआई गिरीश खरे के पुत्र हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button