कटनी

डन कॉलोनी में चैन स्नेचिंग की वारदात के आरोपियों का लगा पुलिस को लगा सुराग, जल्द होगा मामले का खुलासा

कटनी, यशभारत। डन कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक महिला के साथ चैन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पुलिस ने पता लगा लिया है। सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपियों की तस्वीर नजर आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज की जांच करते हुए आरोपियों का सुराग लगा लिया है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि वारदात के बाद से ही पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी हुई थी। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने बताया कि उमरिया निवासी हामना खातून अपने पुत्र गुलाम नवी के साथ डन कॉलोनी स्थित डॉ. सौरभ चौधरी के हॉस्पिटल में इलाज के लिए आई थी। कल सुबह जब वह हॉस्पिटल के बाहर घूम रही थी, तभी दो अज्ञात बाइक सवार महिला के गले से सोने की चैन लूटकर भाग गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button