Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

रांझी लायर फोरम के पदाधिकारियों ने ली शपथ

रांझी लायर फोरम के पदाधिकारियों ने ली शपथ

जबलपुर, यश भारत। रांझी के मस्ताना चौक स्थित मस्ताना बारात घर में रांझी लायर फोरम अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शामिल होकर एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, महात्मा गांधी और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद फोरम के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिवक्ता हितों की रक्षा और न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए नई कार्यकारिणी को मार्गदर्शन दिया। पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, युवा अधिवक्ताओं के हितों और विधिक जागरूकता के लिए नियमित शिविर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button