इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

देसी बंदूक लेकर सेल्फी ले रहा था स्टूडेंट, सिर के चिथड़े उड़े

सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोज की सेल्फी अपलोड करने का क्रेज कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसी ही एक घटना धौलपुर में सामने आई है। यहां एक कॉलेज स्टूडेंट की सेल्फी लेने के प्रयास में जान चली गई। मौत के बाद परिवार स्टूडेंट का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली तो परिवार से डेड बॉडी जब्त की गई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

घटना धौलपुर जिले के उमरेह गांव की है। पुलिस ने बताया कि रामबिलास मीणा का बेटा सचिन मीणा (19) रविवार सुबह घर के नजदीक खेत में अवैध देसी बंदूक (कट‌्टा) के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान मोबाइल पर क्लिक होने की बजाए दूसरे हाथ में मौजूद देसी बंदूक का ट्रिगर दब गया। सिर पर लगे कट‌्टे के फायर होते ही उसके सिर के चिथड़े उड़ गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button