इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सदर में व्यक्ति ने खुद को चाकू मारा, इलाज के दौरान मौत

जबलपुर, यश भारत।

जबलपुर, यश भारत। कैंट थाना क्षेत्र के सदर स्थित बगीचा नंबर 53-54, सेंट्रल स्कूल के पास तड़के एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने खुद को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए शासकीय विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। केंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र पासी के रूप में हुई है। उसकी मां कमला बाई पासी ने पुलिस को बताया कि जितेंद्र शराब पीने का आदी था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। तड़के करीब 4:30 बजे जितेंद्र की आवाज सुनकर उसकी मां की नींद खुली। उन्होंने देखा कि जितेंद्र घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से खुद को घायल कर रहा था।मां ने तत्काल पड़ोसियों की मदद से उसे गंभीर हालत में शासकीय विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही।पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 7:10 बजे उपचार के दौरान डॉक्टरों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button