कटनी

शहर में निकला अली गोल का जुलूस, आज शहादत की रात, कल मोहर्रम, तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी

कटनी, यशभारत। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत के मातमी पर्व मोहर्रम के आठवें दिन कल बुधवार को अली गोल का जुलूस निकाला गया। मिशन चौक से शुरू होकर जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। इस अवसर पर जगह-जगह लंगर का आयोजन किया एवं शरबत का वितरण किया गया। जुलूस दिलावर चौक से नगर निगम होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। सुभाष चौक से अल्फर्ट गंज गली, मघई मंदिर, कमानिया गेट, कपड़हाई, झंडा बाजार, रूई मंडी के सामने से होता हुआ गांधी द्वार के सामने से पोस्ट ऑफिस होते हुए दिलावर चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों की उपस्थिति रही। आज मोहर्रम की 9 तारीख 25 जून शहादत की रात है। रात 1 बजे से रात्रि 1.30 बजे के बीच समस्त ताजिये, सवारी व अखाड़े ढोल दिलावर चौक में एकत्रित होकर यासीन रजा चौक, मौला चौक से नगर निगम के सामने से होता हुआ कमानिया गेट जायेगा, वहां सवारिया सुभाष वार्ड के मोहल्ले में जायेगी, वहां मघई मंदिर से होते हुये कमानिया गेट पहुंचेगा। खिरहनी फाटक का ताजिया भी कमानिया गेट पहुंचेगा। लगभग दो घण्टे मजमा स्व. गुलाम भाई की दुकान के सामने रूकेगा। इसके बाद सुभाष चौक व थाने से होता हुआ दिलावर चौक आयेगा और वहीं पर जुलूस का समापन होगा। देर रात तक कमानिया गेट पर ताजिया सवारी एकत्रित होंगी व सुबह 5 बजे तक जुलूस वापिस होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button