भोपालमध्य प्रदेश

15 सितंबर को इंदौर से रवाना होगी आई.आर.सी.टी.सी. की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

15 सितंबर को इंदौर से रवाना होगी आई.आर.सी.टी.सी. की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भोपाल,यशभारत। भारतीय रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए पुरी, गंगासागर के साथ गया, वाराणसी एवं रामलला दर्शन यात्रा के तहत भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष पर्यटक ट्रेन आगामी 15 सितंबर 2026 को इंदौर शहर से रवाना होगी।

आई.आर.सी.टी.सी. के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी एवं अनूपपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जहां से यात्री इस ट्रेन में सवार हो सकेंगे। 10 रातें और 11 दिनों की इस धार्मिक यात्रा के दौरान यात्रियों को पुरी, गंगासागर, गया, वाराणसी और अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

सर्व-समावेशी टूर पैकेज और किराया
यह एक सर्व-समावेशी टूर पैकेज है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन व गुणवत्तायुक्त बसों से दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, टूर एसकोर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवाएं शामिल हैं। यात्रियों के लिए श्रेणीवार किराया इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

इकोनॉमी श्रेणी (SL): रु. 19,600 प्रति व्यक्ति
स्टैंडर्ड श्रेणी (3AC): रु. 31,850 प्रति व्यक्ति
कम्फर्ट श्रेणी (2AC): रु. 41,900 प्रति व्यक्ति

बुकिंग और संपर्क जानकारी
इच्छुक पर्यटक इस यात्रा की बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के माध्यम से ऑनलाइन या अधिकृत एजेंटों के जरिए करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए भोपाल, जबलपुर, इंदौर एवं अनूपपुर स्थित कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button