जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सिलावद के हाट-बाजार में पागल कुत्ते का आतंक, 13 लोग घायल

 

बड़वानी, मध्य प्रदेश: बड़वानी जिले के सिलावद में बुधवार को लगे साप्ताहिक हाट-बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच एक के बाद एक 13 लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिलावद अस्पताल पहुंचाया गया।

सिलावद में साप्ताहिक हाट-बाजार होने के कारण आज खासी भीड़ थी। इसी दौरान एक पागल कुत्ता कहीं से आया और लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जिसने भी उसके रास्ते में आया, उसे अपने दांतों से काटकर घायल कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग पागल कुत्ते से बचते-बचाते नजर आए।

सिलावद के सी-बीएमओ (मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी) तरुण वास्कले ने बताया कि डॉग बाइट के सभी घायलों का अस्पताल में समुचित उपचार किया जा रहा है। वहीं, ग्राम पंचायत सचिव ने जानकारी दी कि उन्हें गांव में पागल कुत्ते द्वारा लोगों को काटने की सूचना मिली है। पंचायतकर्मी अब इस पागल कुत्ते की तलाश कर रहे हैं ताकि उसे पकड़ा जा सके और आगे ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button