भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, दो दिन शीतलहर का अलर्ट , करौंदी में 5.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, प्रदेश के 35 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे

मध्यप्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, दो दिन शीतलहर का अलर्ट

करौंदी में 5.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, प्रदेश के 35 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे

भोपाल,यश भारत। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे में कटनी जिले के करौंदी में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दमोह में पारा 6 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दमोह, कटनी  उमरिया और शहडोल में शीतलहर चलने की संभावना है। प्रदेश के 35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया  जबकि 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। रीवा  जबलपुर, अमरकंटक और मंडला में भी ठंड का असर तेज है।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी

बढ़ती ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। बच्चों  बुजुर्गों  गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से ठंड के संपर्क में आने से बचने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button