भोपाल

तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटर को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटी गंभीर

तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटर को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटी गंभीर
भोपाल, यश भारत । राजधानी में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से स्कूटर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और सात वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। बुधवारा निवासी तबस्सुम (28) अपने पति अफाक और सात वर्षीय बेटी तैयबा के साथ नवी बाग स्थित अपने भाई मोहम्मद फहीम के घर से मेहमानी कर स्कूटर से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे तबस्सुम ने दम तोड़ दिया। अफाक और उनकी बेटी का उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर फुटेज के आधार पर फरार चालक और बोलेरो की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button