मध्य प्रदेशराज्य

दर्दनाक मंजर.. खौफनाक नाला.. सांसों की जंग! : पुलिया पार करते समय नाले के बहाव में बाइक समेत बहे दो युवक

मंडला ।जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में देर रात तेज बारिश के कारण उफनाए बंधा नाले में बाइक सवार दो युवक बह गए। प्रशासन ने बारिश के दौरान पुल-पुलियों पर पानी का बहाव होने पर आवागमन नहीं करने की अपील की है।

 

जानकारी के अनुसार हादसा निवारी-मक्के-डिठौरी मार्ग को मंडला से जोड़ने वाली बंधा पुलिया पर हुआ। महाराजपुर थाना क्षेत्र के बंजारा टोला निवासी प्रभान मरावी और सिकंदर कुड़ापे डिठौरी से सगोनिया की ओर बाइक से जा रहे थे। पुलिया के ऊपर तेज बहाव होने के बावजूद दोनों ने उसे पार करने का प्रयास किया और बाइक समेत बह गए। बहते समय प्रभान मरावी ने एक पेड़ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सिकंदर कुड़ापे तेज बहाव में बह गया। देर रात तक उसकी तलाश की गई और एसडीईआरएफ को भी सूचना दी गई। मंगलवार सुबह पता चला कि वह घटनास्थल से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर दूर स्वयं सुरक्षित किनारे निकल आया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, संबंधित पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार रात हुई तेज बारिश से बंधा नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पुलिया के ऊपर तेज बहाव आ गया और हादसा हो गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान पुल-पुलियों पर पानी का तेज बहाव होने पर उन्हें पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि इससे जानलेवा हादसे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button