जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

छिंदवाड़ा में EOW का बड़ा एक्शन,65,000 की रिश्वत लेते उपयंत्री और रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

छिंदवाड़ा में EOW का बड़ा एक्शन,65,000 की रिश्वत लेते उपयंत्री और रोजगार सहायक रंगे हाथों गिरफ्तार

 नाली-सड़क निर्माण के कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के लिए मांगी थी रिश्वत; ₹40,000 अभी भी बकाया

जबलपुर/छिंदवाड़ा। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) जबलपुर ने आज छिंदवाड़ा जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के उपयंत्री नीरज डेहरिया और ग्राम रोजगार सहायक आशीष शर्मा को ₹65,000 की रिश्वत मांगते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चौरई कस्बे में की गई, जहाँ दोनों आरोपियों ने एक साथ रिश्वत की पहली किस्त ली।

EOW से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खिरखिरी, तहसील चौरई निवासी लालजी सोलंकी ने 15 जुलाई, 2025 को EOW जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के मुताबिक, उनकी भाभी आरती वर्मा जो ग्राम पंचायत खिरखिरी की सरपंच हैं, उनसे पंचायत में नाली और सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण तथा कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत में बताया गया कि उपयंत्री नीरज डेहरिया द्वारा ₹50,000 और ग्राम रोजगार सहायक आशीष शर्मा द्वारा ₹15,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। प्रार्थी लालजी सोलंकी ने EOW को बताया कि वे रिश्वत नहीं देना चाहते और अधिकारियों को रंगे हाथों पकड़वाना चाहते हैं।

EOW द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत की मांग सत्य पाई गई। सत्यापन प्रक्रिया में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी बिना रिश्वत के अपने शासकीय कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहे थे।

आज, 18 जुलाई, 2025 को, EOW जबलपुर के ट्रैप दल ने चौरई कस्बे में जाल बिछाया। इसी दौरान आरोपी उपयंत्री नीरज डेहरिया को ₹25,000 और ग्राम रोजगार सहायक आशीष शर्मा को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए एक ही स्थान पर रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह राशि मांगी गई कुल रिश्वत की पहली किस्त थी, जिसका मतलब है कि अभी भी ₹35,000 की रिश्वत बकाया थी।

ट्रैप दल में उप पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह, निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा पाण्डेय, निरीक्षक मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। मौके पर ही आरोपियों से रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है और विधिवत अनुसंधान की कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button