रिश्तो की लाश पर खड़ा आधुनिक प्रेम – पार्ट 26…… साली की चाहत में हैवन बना जीजा ले ली दो मासूमों की जान

जबलपुर यशबच्चों जब रिश्तो की सीमा टूटती है तो प्यार खौफनाक हो जाता है जिसके चलते न सिर्फ हंसते खेलते परिवार बर्बाद हो जाते है. बल्कि लोग कानून की नजर में कातिल भी बन जाते हैं। अभी तक तो सुनने में आया था कि प्यार अंधा होता है लेकिन आए दिन सामने आ रही घटनाओं ने तो प्यार शब्द के मायने ही बदल दिए। एक के बाद एक ऐसी दिल दहलाने वाली घटनाएं सामने आ रही है जिनके बारे में सुनकर ही रूह कांप जाये। ऐसी ही एक घटना अब पड़ोसी जिला सिवनी से सामने आई है जिसमें साली के प्यार में पागल एक जीजा हैवान बन गया और दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। खुशी लगता था कि बच्चे उसकी राह में रोड़ा बन रहे हैं। दिल दहला देने वाली इस घटना ने सनसनी फैला कर रख दी है। सिवनी पुलिस से सामने आई जानकारी के अनुसार आरोपी भोजराज बेलवंशी अपनी साली से एक तरफा प्यार करता था। इसी वजह से वह अक्सर साली के घर आता जाता भी था। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी की साली अपने पति से अलग होकर दो बच्चों के साथ अकेली रहती थी। उसके जीजा की उस पर बुरी नजर थी। जांच में यह बात भी सामने निकलकर आई की साली के दो बच्चों के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहा है। और इसी के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी ने पूर्व में भी बच्चों को उठवा लेने की धमकी दी थी। 15 जुलाई को भोजराज साली के दोनों बच्चों मयंक और दिव्यांश को साइकिल दिलवाने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी उन्हें ऑटो के जरिए शिवानी के जनता चौक तक ले गया यहां उसका दोस्त
शुभम उर्फ यश मिला यहां से शुभम की बाइक में दोनों बच्चों को बैठाकर अंबामाई के जंगल ले गया और रात करीब 8:30 बजे जंगल में ही मयंक और दिव्यांश की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर शवो काली में पत्थर से छुपा दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी की साली पूजा ढाकरिया सिवनी की महावीर व्यायाम शाला के पास रहती थी 16 जुलाई को उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की 15 जुलाई की शाम से उसके दोनों बच्चे गायब हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने बच्चों को ढूंढने के लिए कोतवाली अरी थाना और डुण्डा थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की। इस टीम को बच्चों की पतासाजी में लगाया गया। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटियारी चौक से एक ऑटो में दो बच्चों को बैठाकर एक युवक जाते हुए देखा गया था। संबंधित ऑटो की तलाश कर पुलिस ने ऑटो चालक को बच्चों की तस्वीर दिखाई तो वह पहचान गया और वह पुलिस को लेकर उसे जगह तक गया जहां आरोपी और बच्चों को छोड़ा गया था। ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि बच्चे युवक को मौसा कह रहे थे। इसके बाद पीडता ने अपने जीजा भोजराज पर शक जाहिर किया। पुलिस ने भोजराज को गिरफ्तार किया तो उसने सारे राज खोल दिए। पुलिस ने उसकी निशान दही पर बच्चों के शव बरामद कर आरोपियों की घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
जीजा के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या
ऐसा ही एक मामला झारखंड राज्य से सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मृतक सहबुल की शादी 2010 में बांका रानीडीह क्षेत्र की रहने वाली मौसीना से हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। 14 जुलाई की देर शाम सहबुल काम से वापस लौटा और घर के अंदर पहुंचा तो उसने देखा कि बेडरूम में उसकी पत्नी जीजा के साथ संबंध बना रही है। पति को अचानक सामने देख महिला के होश उड़ गए उसने तुरंत माफी मांगने की बहाने पति के पैर पकड़ लिए और उसे घसीटकर गिरा दिया तब तक महिला का जीजा अंसारी भी वहां पहुंच गया और उसने गला दबाकर सहबुल की हत्या कर दी। हत्या के बाद जीजा साली ने मिलकर शव को ठिकाने भी लगा दिया। इस पूरी खौफनाक मंजर का गवाह सहबुल का 10 वर्षीय बेटा अताउल था बाद में उसने बुलाकर लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। अताउल ने बताया कि उसकी मां और मौसा ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। तथा उसे धमकी दी गई थी यदि किसी से कुछ कहा तो तुझे भी मार डालेंगे। बच्चों के द्वारा किए गए कुलसी के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और न केवल शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की बल्कि मोसिना को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका जीजा अंसारी फरार हो गया था जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।








