भटक गई मासूम, पुलिस की तत्परता से सकुशल लौटी मां-बाप के पास, थाना गढ़ा डायल-100 की तेज़ कार्रवाई से टली अनहोनी

जबलपुर यश भारत । थाना गढ़ा अंतर्गत डायल-100 ड्यूटी में कार्यरत प्रधान आरक्षक सतपाल सिंह ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक मासूम बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया।
घटना आज सुबह की है, जब एसबीआई कॉलोनी में लगभग 7-8 वर्ष की एक बच्ची अकेले भटकती मिली। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक सतपाल सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे और बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया।

पुलिस ने आसपास के नागरिकों से पूछताछ की और फिर गहन पड़ताल के बाद बच्ची के माता-पिता पवन चौहान और पूजा चौहान, निवासी कोष्टा मोहल्ला, तक पहुँचाया। जानकारी मिली कि बच्ची अपने माता-पिता के साथ गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर से नाना-नानी के घर आई थी और खेलते-खेलते रास्ता भटक गई थी।
नागरिकों की सतर्कता + पुलिस की संवेदनशीलता = खुशियों की वापसी
जागरूक नागरिकों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्ची सकुशल अपने माता-पिता तक पहुँची और किसी अनहोनी की आशंका टल गई।







