Top-5जबलपुरमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें
आधी रात लापता 2 वर्ष की बच्ची घर के पास रोती मिली, इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती

जबलपुर यशभारत। विजयनगर थानांतर्गत सनातन चौक में उस वक्त लोग अवाक हो गए जब यह पता चला कि एक मजदूर दंपत्ति की 2 वर्ष की बेटी सोते-सोते लापता हो गई, तलाश में समीप में ही घर के पास रोती-बिलखती मिली। उसकी आवाज से लोग वहां तक पहुंचे। पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर इस 2 वर्ष की बच्ची के साथ युवक किन मंसूबों से ले गया था। इस बच्ची की हालत चिंताजनक होने पर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस हालत में बच्ची मिली है उससे पुलिस ने डॉक्टरों से अंदरूनी चिकित्सीय जांच रिपोर्ट मांगी है।
संदेह है कि वह युवक के इरादे नेक नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने अपरहण का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। चिकित्सा रिपोर्ट आने पर इस मामले में धारा बढ़ भी सकती है।






