निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में जोन 8 वार्ड समिति बैठक

निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में जोन 8 वार्ड समिति बैठक
भोपाल। नगर निगम के जोन क्रमांक 8 की वार्ड समिति बैठक सोमवार को माता मंदिर कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु से पूर्व तैयारियों की समीक्षा, नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति और पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन की प्रगति पर मंथन करना रहा। बैठक में पार्षद योगेन्द्र सिंह चौहान “गुड्डू”, देवांशु कंसाना, तथा निगम के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। निगम अध्यक्ष श्री सूर्यवंशी ने सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढों की भराई – विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहाँ बारिश के दौरान आवागमन प्रभावित हो सकता है। स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत एवं सक्रियता – सभी स्ट्रीट लाइट्स को कार्यशील रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नाला-नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था – बारिश के पानी की निकासी हेतु नालियों की नियमित सफाई और निगरानी के निर्देश। सीवेज लाइनों का संधारण – जरूरत के मुताबिक मरम्मत और अवरुद्ध लाइनों को तत्काल सुधारने की योजना। पेड़ों की छंटाई व झाड़ियों की सफाई – सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक सुविधा हेतु नियमित सफाई व्यवस्था को मजबूती देने पर बल। कुत्तों के काटने की घटनाओं की रोकथाम – जनस्वास्थ्य की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई और नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया ।







