जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ट्रम्प का दावा- ईरान और इजराइल में सीजफायर:ईरान ने खारिज किया; इजराइल पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, 3 की मौत

ट्रम्प के सीजफायर के ऐलान के करीब 5 घंटे बाद ईरान ने इजराइल पर 4 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मिसाइल बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर गिरी। मेडिकल टीम ने बताया कि 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं।

इससे पहले ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने इजराइल के साथ सीजफायर के खबरों को खारिज किया था। उन्होंने कहा कि इजराइल के साथ अभी कोई अंतिम युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। अगर इजराइल, ईरानियों पर अपने हमले रोक देता है, तो ईरान भी हमले नहीं करेगा।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:30 बजे ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर का दावा किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा-

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर अब से 6 घंटे बाद लागू होगा। पहले 12 घंटे के लिए ईरान हथियार डालेगा और फिर अगले 12 घंटे के लिए इजराइल हथियार डालेगा।

ट्रम्प ने आगे कहा-

QuoteImage

मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर अब से 6 घंटे बाद लागू होगा। पहले 12 घंटे के लिए ईरान हथियार डालेगा। फिर अगले 12 घंटे के लिए इजराइल हमला नहीं करेगा और जंग अधिकारिक रूप से खत्म हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button