जबलपुरमध्य प्रदेशराजनीतिकराज्य

भाजपा की अंदरूनी राजनीति- एल्डरमैन की नियुक्ति में नगर अध्यक्ष दिखा सकते हैं ताकत

 

जबलपुर यश भारत। नगर निगम में जल्द ही 12 एल्डरमैन की नियुक्ति प्रदेश सरकार की ओर से होने जा रही है। जबकि प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे में सभी 12 एल्डरमैन भाजपा के कोटे से ही होंगे इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन भाजपा के कोटे में भी अनेक कोटे चल रहे हैं। जिसको लेकर अंदरूनी कलर गाहे-बगाहे सार्वजनिक मंचों पर भी सामने आने लगी है। एल्डरमैन को लेकर जनप्रतिनिधियों और नगर अध्यक्ष के सामंजस्य से पार्टी के कार्यकर्ताओं को योग्यता अनुसार चयनित करके नाम शासन को भेजना था। लेकिन यश भारत को अंदर की खबर मिली है उसमें कुछ जनप्रतिनिधियों व पूर्व विधायको से तो नाम लिए गए हैं। वही कुछ से नाम लेना तो दूर इस तरह की कोई जानकारी भी नहीं दी गई है। यश भारत के पास 12 नामों में से 6 नामों की जानकारी है। जिन्हें एल्डरमैन के लिए भेजा गया है। जिसमें पश्चिम से शशि कोरी व मीरा दुबे का नाम है वही मध्य से पिंटू पटेल का नाम है। वहीं पूर्व विधानसभा से नरेंद्र वर्मा व कैंट विधानसभा से सचिन सहारा व शुभम अवस्थी के नामों की जानकारी मिली है। इसके अलावा अन्य छह नामों पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इन में कुछ नाम विवादित भी हैं । जिनको लेकर पार्टी में भीतर खाने विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है और औपचारिक घोषणा होने के बाद मतभेद स्पष्ट रूप से सामने भी आ सकते हैं। इस पूरे मामले को लेकर जिन विधायकों पूर्व विधायकों से सहमति ली गई है वह तो इस पूरे मामले से दूरी जाहिर कर रहे हैं। वही जिन्हें दरकिनार किया गया है वे अपने स्वर मुखर करने की तैयारी में है।

जबकि नए नगर अध्यक्ष पुरानी कार्यकारिणी से काम चला रहे हैं ऐसे में वह नए चेहरों को भी आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे जिसे उनके पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। वही नगर अध्यक्ष को लेकर पूर्व में भी नगर में दो खेमे बने हुए थे और जब नए अध्यक्ष आ गए हैं ऐसे में बस राजनीति की धार बदली है गुट अपनी जगहों पर यथावत बने हुए हैं। इस पूरे मामले को लेकर भोपाल दिल्ली की राजनीति में दखल रखने वाले नाम खामोशी साधे हुए हैं। लेकिन कार्यालय के अंदर और बंद कमरों में होने वाली झड़प अब सार्वजनिक होती जा रही हैं। एल्डरमैन की औपचारिक घोषणा होने के बाद विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आ सकता है इसमें कोई दो राय नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button