स्मैक की तस्करी मे लिप्त 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 2 मोबाईल और मोटर सायकिल भी जप्त

जबलपुर यशभारत।थाना प्रभारी गोहलपुर प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि गत दिवस विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक काले रंग की मोटर सायकिल लिये हुये 2 लडके माल गुजार परिसर के पीछे सुभाष नगर में ई रिक्शा चार्जिंग प्वाईट के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे है। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तत्काल मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये के 2 युवक मोटर सायकिल लिये दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा दोनो ने पूछताछ पर अपने नाम अजय उर्फ रहुल नामदेव उम्र 23 वर्ष निवासी बस्ती न 2 अमखेरा गोहलपुर एवं राहुल विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष नगर गोहलपुर बताये जिन्हें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेे ने पर पॉलीथीन में मादक पदार्थ स्मैक रखे हुये मिले, तौल करने पर कुल 12 ग्राम होना पायी गयी आरोपियेां के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक एवं 2 मोबाईल तथा मोटर सायकिल जप्त करतें हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।







