भोपालमध्य प्रदेशराज्य
प्रधानमंत्री करेंगे नर्मदापुरम और शाजापुर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण .. यात्रियों को मिलेगी फुटओवर ब्रिज सहित अन्य सुविधाएं

प्रधानमंत्री करेंगे नर्मदापुरम और शाजापुर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
.. यात्रियों को मिलेगी फुटओवर ब्रिज सहित अन्य सुविधाएं
भोपाल यशभारत। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब नर्मदापुरम और शाजापुर रेलवेस्टेशन को पुनर्विकसित किया गया है। नर्मदापुरम में फुटओवर ब्रिज, रैंप सहित अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों जिलों के रेलवे स्टेशनों पर बुधवार प्रातः 09.15 वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। भोपाल मंडल के नर्मदापुरम व शाजापुर रेलवे स्टेशनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गया है। ये स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत नए स्वरूप में पुनर्विकसित किए गए हैं । जहां आधुनिकता, संस्कृति और सुविधा का समावेश किया गया है।







