प्रयागराज से यशभारतः महाकुंभ सेक्टर-22 के पंडालों में लगी आग,कोई जनहानि

रिपोर्टर आकाश पाण्डे
प्रयागराज महाकुंभ यशभारत। प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को मेला क्षेत्र के सेक्टर-22 में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई पंडाल जलकर खाक हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग वाले इलाके में उस समय आम श्रद्धालु मौजूद नहीं थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब महाकुंभ के मेला क्षेत्र में आग लगी हो। इससे पहले 19 जनवरी को भी शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर-19 में गीता प्रेस के कैंप में भीषण आग लग गई थी।







