रातभर कमरे में थी दो बहनें, मां ने सोचा चल रही है पढ़ाई, अगली सुबह दिखा ऐसा मंजर

आज के युवाओं में संयम काफी कम होता जा रहा है. ज़रा सी असफलता पर ही युवा जान तक देने से नहीं हिचकते. उनके इस कदम से परिवार भी बिखर जाता है. ताजा उदाहरण कानपुर से सामने आया. यहां बिधनू में एक युवती ने आत्महत्या कर ली. युवती पुलिस बहाली की परीक्षा की तैयारी कर रही थी. हाल ही में जब रिजल्ट आया तो मात्र दो अंक से असफल होने से युवती परेशान चल रही थी.
मझावन चौकी के सुल्तानपुर गांव से ये घटना सामने आई. गांव में रहने वाले नागेंद्र सिंह किसानी करते हैं जबकि उनकी पत्नी गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र के पोस्ट पर कार्यरत हैं. उनकी बड़ी बेटी सृष्टि तीन साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी. नवंबर में पुलिस सिपाही परीक्षा में सृष्टि मात्र दो अंक से चूक गई थी. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इस कारण वो जान दे देगी.
रातभर की थी पढ़ाई
सृष्टि की मां ने बताया कि घटना वाले दिन सृष्टि अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में थी. दोनों साथ ही पढ़ाई कर रहे थे. थोड़ी देर बाद छोटी बहन की आंख लग गई और वो सो गई जबकि सृष्टि पढ़ाई कर रही थी. अगली सुबह जब सृष्टि की मां कमरे में झाड़ू लगाने गई तो वहां का नजारा देखकर चीख पड़ी. सृष्टि ने कमरे में ही फांसी लगा ली थी.
बेहोश हो गई मां
अपनी बेटी को इस तरह लटकता देख मां जोर से चीखी और वहीं बेहोश हो गई. बाद में छोटी बहन ने मां को उठाया और पिता को बुलाया. पुलिस ने मौके पर आकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाई की बात पुलिस ने की है. इसके बाद ही मौत के असली कारण का पता चलेगा.







