जबलपुर में दासता पत्नी की नाबालिग बेटी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म : पुलिस ने आरोपी को दबोचा
- डॉक्टर का असिस्टेंट है आरोपी, विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने के दौरान हुई थी जान पहचान

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाना अंतर्गत 17 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी एक डॉक्टर का असिस्टेंट है और पिता का विकलांग सर्टीफिकेट बनवाने के दौरान जान पहचान हुई थी। जिसके चलते आरोपी ने पीडि़ता की मां को दासता पत्नी बना लिया था। लेकिन उसकी नजर शुरु से ही नबालिग पर थी। जिसके बाद मौका मिलते ही आरोपी ने घर में ही नाबालिग से ज्यादती की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद रोते हुए थाने पहुंची पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि अपनी मां के साथ थाने पहुंची पीडि़ता ने बताया कि 2016 में उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। जिनका विकलांग सर्टीफिकेट बनवाने के लिए आरोपी की उससे मुलाकात हुई। लेकिन उसी दौरान उनके पिता गुजर गए।
मां को बनाया दासता पत्नी
सर्टीफिकेट बनवाने के लिए उसका घर में आना जाना हो गया। इसी दौरान उसकी मां , आरोपी के संपर्क में आई। पिता के गुजर जाने के बाद आरोपी ने उसकी मां को दासता पत्नी बना लिया।
सूने घर में की ज्यादती
पुलिस के अनुसार पूजन के लिए उसका भाई बाहर गया हुआ था और मां भी घर में नहीं थी। तभी विगत दिवस आरोपी घर में आया और उसके साथ जबरदस्ती कर दी। इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी को दबोच लिया गया है। जिससे पूछताछ जारी है।






