देश

अनियंत्रित होकर बाइक फिसली,1 गंभीर : घर जा रहा था युवक; पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के अंतर्गत आने वाले अतरिया ग्राम के समीप रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार गभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया,डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार अपने घर रान जा रहा था। जब वह अतरिया ग्राम के समीप पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिसके कारण बाइक प्रभु धुर्वे उम्र 35 साल निवासी रान घायल हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने घंसौर पुलिस और 108 वाहन में दी। जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर लाया गया।

 

जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ।

 

घंसौर थाना प्रभारी डोमन सिंह मरावी का कहना है की सूचना मिली थी की अतरिया ग्राम के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल हुआ हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए और यातायात के नियमों का पालन करें। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसों का शिकार हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button