जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर आईटीआई में 98.70 प्रतिशत प्रवेश, जोन ने हासिल की 99.02 प्रतिशत उपलब्धि

जबलपुर आईटीआई में 98.70 प्रतिशत प्रवेश, जोन ने हासिल की 99.02 प्रतिशत उपलब्धि

जबलपुर, यश भारत। जबलपुर संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ने प्रवेश और कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जबलपुर आईटीआई में 1456 सीटों के विरुद्ध 1437 प्रवेश हुए, जो 98.70 प्रतिशत है। इनमें महिला प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी 39.42 प्रतिशत रही। जबलपुर जोन की आईटीआई संस्थाओं में 6248 सीटों के विरुद्ध 6187 प्रवेश हुए हैं। इस तरह जोन ने 99.02 प्रतिशत प्रवेश का आंकड़ा हासिल किया। जोन में महिला प्रशिक्षणार्थियों की भागीदारी 25 प्रतिशत रही।

1790673082 WhatsApp Image 2026 09 29 at 14.23.23

द्वितीय स्किल इंडिया प्रतियोगिता के लिए जबलपुर जोन को 3600 पंजीयन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके विरुद्ध 3838 पंजीयन हुए। इस तरह लक्ष्य का 106.61 प्रतिशत हासिल किया गया। अकेले जबलपुर आईटीआई से 1764 पंजीयन हुए, जो जोन के कुल पंजीयन का करीब 45.96 प्रतिशत है।संस्थान की इस उपलब्धि में संयुक्त संचालक एवं प्राचार्य डॉ. अर्पित शुक्ला, प्राचार्य अमित अठ्या सहित प्रशिक्षण अधीक्षकों, प्रशिक्षण अधिकारियों, अनुदेशकों और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका रही। डॉ. शुक्ला ने इसे पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, मेहनत और समर्पण का परिणाम बताते हुए सभी को बधाई दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों और उनके अभिभावकों के प्रति भी आभार जताया।

WhatsApp Image 2026 09 29 at 13.19.21 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button