
महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल समेत देश के 25 राज्यों में बारिश हो रही है। गुजरात में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 14 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में अब तक 84 लोग मारे गए हैं। इस तरह बाढ़ और भूस्खलन जैसे हादसों में अब तक 218 लोगों की जान जा चुकी है।
भोपाल-उज्जैन संभाग, इंदौर समेत मालवा, निमाड़, महाकौशल और बुंदेलखंड के 16 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नर्मदापुरम संभाग, खंडवा, बुरहानपुर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यानी, इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।भारी बारिश की वजह से गुरुवार को ठाणे, पालघर और नवी मुंबई के सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। उधर, मुंबई यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को होने वाले परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। इनकी नई तारीखों का ऐलान बाद में होगा। हालांकि, मुंबई में आज स्कूल बंद नहीं किए गए हैं।